नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा यानी JEECUP 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है। परीक्षा में सफल होने के लिए JEECUP 2025 Qualifying Marks कितने होने चाहिए, इसे लेकर छात्र अक्सर सवाल करते हैं। इस लेख में हम आपको श्रेणीवार अपेक्षित कटऑफ और क्वालीफाइंग मार्क्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
JEECUP 2025 Result: जल्द होगा जारी
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक परीक्षा का परिणाम जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने स्कोर कार्ड और रैंक चेक कर सकेंगे।
JEECUP परीक्षा 200 अंकों की होती है
JEECUP की परीक्षा 200 अंकों की होती है। इसके रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाती है ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। उम्मीदवारों को मेरिट में स्थान पाने के लिए निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।
JEECUP 2025 Qualifying Marks: श्रेणीवार अपेक्षित कटऑफ
पिछले वर्षों के आधार पर इस वर्ष की JEECUP 2025 Qualifying Marks कुछ इस प्रकार रहने की उम्मीद है:
वर्ग | अपेक्षित कटऑफ मार्क्स (2025) |
---|---|
जनरल (General) | 74 – 79 अंक |
ओबीसी (OBC) | 72 – 74 अंक |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 70 – 72 अंक |
एससी (SC) | 65 – 69 अंक |
एसटी (ST) | 60 – 62 अंक |
नोट: यह अनुमानित कटऑफ है, अंतिम क्वालीफाइंग मार्क्स JEECUP की ओर से रिजल्ट के समय जारी किए जाएंगे।
JEECUP 2025 Result के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होते ही JEECUP 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को अपनी पसंद की ब्रांच और संस्थान चुनने का मौका मिलेगा। काउंसलिंग कुल 7 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें एक स्पेशल राउंड भी शामिल हो सकता है।
जरूरी टिप्स:
- JEECUP रिजल्ट आने तक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
- रिजल्ट देखने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें।
- कटऑफ और रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच की प्राथमिकता तय करें।
- स्कोर कार्ड को पीडीएफ में सेव कर लें – काउंसलिंग में काम आएगा।